Akhilesh Yadav's Agra Speech: अखिलेश का दावा- 200 बाबा साहेब की मूर्तियां तोड़ी गईं | UP Elections
Free with YouTube's ads, posted by Aaj Tak (Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today)
It plays in YouTube's player, loaded from youtube-nocookie.com only when you press Play. From then on YouTube's player runs on this page: it shows YouTube's ads, YouTube receives your address and this page's, and its player may keep its own cookies and storage on your device. Pressing Play means you agree to be bound by YouTube's Terms of Service and accept this site's privacy notice, which says what this site keeps; Google's Privacy Policy covers what YouTube collects.
Add to the wallWatch on YouTubeAaj Tak on YouTubeLiving Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
Clips are not offered for films in YouTube's player: YouTube's terms allow no copies of its videos (YouTube API Services Developer Policies, III.E.1).
About this recording
उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने PDA दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को ऐतिहासिक बताते हुए अखिलेश ने कहा कि आगरा से PDA आंदोलन की शुरुआत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि दलित समाज हमेशा-हमेशा के लिए भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने जा रहा है।
अखिलेश यादव ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को तोड़े जाने का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में दलित समाज पर अन्याय और उत्पीड़न बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लगभग 200 बाबा साहेब की मूर्तियां तोड़ी जा चुकी हैं। अखिलेश के मुताबिक, मूर्तियों को तोड़ना केवल प्रतिमाओं पर हमला नहीं, बल्कि संविधान की किताब पर हमला है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, मनु विधान से नहीं।
अखिलेश ने पेपर लीक, सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने और सरकारी नौकरियों में कमी को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए और 26 हजार स्कूल बंद किए गए। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां खत्म होंगी तो आरक्षण भी खत्म होगा।
सपा अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कानून का राज और सामाजिक न्याय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा, "इस बार लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा।" साथ ही PDA की नई राजनीतिक परिभाषा बताते हुए कहा कि अब PDA के D का मतलब दमदार दलित है।
आगरा के इस सम्मेलन से अखिलेश यादव ने बीजेपी को चुनौती देते हुए PDA की एकजुटता का संदेश दिया। देखिए उनके भाषण की बड़ी बातें और बीजेपी पर किए गए तीखे हमले।
#akhileshyadav #upelection2027 #samajwadiparty #agra #bjp #cmyogi #uppolitics #atwebvideos #aajtak #aajtakdigital
akhilesh yadav, akhilesh yadav speech, akhilesh yadav agra, akhilesh yadav latest news, agra dalit sammelan, agra news, dalit sammelan, pda sammelan, pda movement, pda politics, pda alliance, samajwadi party, samajwadi party news, sp chief akhilesh yadav, samajwadi party latest news, akhilesh vs yogi, akhilesh vs bjp, bjp, bjp government, yogi adityanath, uttar pradesh politics, up politics, up political news, up election 2027,
आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी…
The title, description, picture, length, category, ratings, broadcast times, where it plays and whether it is made for kids come from YouTube. The rights holder named, how it was checked, what it is by its own title or playlist, and which profiles see it are this site's own.