Podcasts · History

Padhaku Nitin

Aaj Tak Radio

300 episodes

Padhaku Nitin is a casual and long conversation-based podcast where Aaj Tak Radio host Nitin talks to experts and discuss a wide range of topics like history, war, politics, policy, ideologies, cinema, travelling, sports, nature and everything that is interesting. A single episode of the show can be as enriching as reading four books. As we say in the podcast,Chaar kitaabe padhne jitna gyaan milega Padhaku Nitin mein. कब कोई हक़ीक़त से मिथक बन जाता है? क्यों कोई कहानी सदियाँ पार करके हमारे सिरहाने आ बैठती है? कुछ नाम तो इंसानों की कलेक्टिव मेमोरी का हमेशा के लिए हिस्सा बन जाते हैं लेकिन पूरी की पूरी सभ्यता चुपचाप कैसे मिट जाती है? भाषा के ग्रामर से मिले कब, क्यों, कैसे, कहां, किसने ऐसे शब्द हैं जो सेंटेंस में जुड़ जाएँ तो सवाल पैदा करते हैं और सवालों के बारे में आइंस्टीन ने कहा था- The important thing is not to stop questioning. पढ़ाकू नितिन ऐसा ही पॉडकास्ट है जिसमें किसी टॉपिक का रेशा रेशा खुलने तक हम सवाल पूछने से थकते नहीं.

Episodes page 6 of 6

  1. मुख्यमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी परदे के पीछे क्या तैयारी कर रहे थे?: पढ़ाकू नितिन, Ep 63

    · 1 h 41 min

    नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने से पहले संगठनकर्ता थे. भाजपा के ऐसे अनुशासित सिपाही जिसने गुजरात में बीजेपी को सींचा और बावजूद इसके हमेशा हाईकमान का आदेश चुपचाप माना. इस पॉडकास्ट में बात हो रही है अजय…

  2. अकबर आधी रात को बेचैन होकर क्यों घूमा करते थे?: पढ़ाकू नितिन, Ep 62

    · 1 h 11 min

    अकबर पर पॉडकास्ट का ये दूसरा हिस्सा है. इसे सुनने के बाद चाहें तो पहला भी सुन लीजिएगा. मज़ा बराबर है. नितिन ठाकुर ने ये पॉडकास्ट किया है शाज़ी ज़मां के साथ. शाज़ी ने अपने दशक भर के रिसर्च के बाद अकबर पर एक किताब भी…

  3. अकबर ने अनारकली को वाकई दीवार में चुनवाया था?: पढ़ाकू नितिन, Ep 61

    · 1 h 05 min

    अकबर के नाम पर खूब कहानियां हैं, खूब अफवाहें हैं और खूब विवाद हैं. उन्हें कोई महान मानता है तो कोई विलेन. इस बार के पढ़ाकू नितिन में मुगल साम्राज्य के सबसे दमदार शासक अकबर पर बात हुई. नितिन ठाकुर ने ये पॉडकास्ट किया है…

  4. तिहाड़ जाने की जुगत क्यों भिड़ाते हैं कुछ लोग?: पढ़ाकू नितिन, Ep 60

    · 59 min

    जेल एक भीड़ भरी लेकिन अकेली जगह है. सब वहां नहीं जाते लेकिन उस दुनिया का रहस्य ज़रूर जानना चाहते हैं. फ़ोटो जर्नलिस्ट रेणुका पुरी ने अनगिनत बार उस दुनिया को देखा है और खासकर महिलाओं की उस सेल तक पहुंची हैं जहां सबको…

  5. भूत प्रेतों की दुनिया में कितनी हक़ीक़त और कितना अफ़साना है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 59

    · 1 h 17 min

    भूत, प्रेत, चुड़ैल, डायन, जिन्न, पिशाच, बेताल.. जाने कितने नाम हैं उस ख़ौफ़ के जिसके साये में लोग घबराए रहते हैं. हज़ारों साल से लेकर आज तक कई गुत्थियां सुलझ नहीं पाईं. इस बार के पढ़ाकू नितिन में नितिन ठाकुर बात कर रहे…

  6. महात्मा गांधी पर सबसे मुश्किल सवालों का जवाब इतिहासकार से सुनिए: पढ़ाकू नितिन, Ep 58

    · 1 h 35 min

    गांधी के समर्थक और उनके विरोधी हमेशा उन्हें कौतूहल से देखते रहे हैं. सबके पास उनके लिए सवाल थे और हैं. कुछ का जवाब मिल गया और कुछ अनुत्तरित रहे. इस बार के पढ़ाकू नितिन में इतिहासकार सुधीर चंद्र से नितिन ठाकुर ने गांधी…

  7. जब एक संपादक ने अपने अखबार के फ्रंट पेज पर छापा- I am Bastard!: पढ़ाकू नितिन, Ep 57

    · 1 h 19 min

    एक संपादक जिसने अपने ही अखबार में छाप दिया था- I am Bastard, एक पीएम जिसने चंद्रास्वामी को गिरफ्तारी से बचा लिया, एक ज्योतिषी जिसे पीएम पद के दावेदार ने कुंडली दिखाकर पूछा- मनमोहन सिंह की बजाय मुझे क्यों नहीं…

  8. ताइवान को कभी तवज्जो ना देनेवाला चीन अब उसके पीछे क्यों पड़ा है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 56

    · 1 h 31 min

    अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के तुरंत बाद चीन एक्टिव हो गया है. तरह-तरह से वो ताइवान को डरा धमका रहा है. उसका दावा है कि ताइवान ऐतिहासिक रूप से चीन का हिस्सा है. इस बार के पढ़ाकू नितिन…

  9. जंग के बीच एयरफोर्स पायलट पर आर्मी के जवान ने क्यों तान दी थी बंदूक?: पढ़ाकू नितिन, Ep 55

    · 1 h 28 min

    पढ़ाकू नितिन का ये एपिसोड गज़ब के क़िस्सों से भरा है. क़िस्से असली हैं और सुनानेवाले रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल राजेश इस्सर हैं. उन्होंने 37 सालों तक बेशुमार हेलिकॉप्टर्स उड़ाए और वायुसैनिकों को उड़ाने सिखाए भी. चार…

  10. क्रैश के बाद नेताजी बोस को ज़िंदा देखने का दावा करनेवाले खामोश कर दिए गए?: पढ़ाकू नितिन, Ep 54

    · 1 h 24 min

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बारे में हमेशा बताया गया कि उनकी मौत हवाई हादसे में हो गई थी. बावजूद इसके ये घटना विवादों में ही रही. पढ़ाकू नितिन में डॉक्यूमेंटेरियन इक़बाल चंद मल्होत्रा गवाहों और कागज़ात के बूते दावा कर रहे…

  11. रामायण का वो वर्ज़न जिसमें ना गदा है और ना सीता का स्वयंवर: पढ़ाकू नितिन, Ep 53

    · 1 h 00 min

    रामायण के बहुत से वर्ज़न हैं. कोई संस्कृत में है तो कोई अवधी में, कोई उत्तर भारत में है तो कोई साउथ में. कोई सैकड़ों साल पहले लिखी गई तो कोई आजकल में ही. जितनी रामायण हैं उतनी ही अलग अलग दिलचस्प कहानियां भी. पढ़ाकू…

  12. श्रीलंका के डूबने की वजह रुपए-पैसे से ज़्यादा नफरती राजनीति क्यों है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 52

    · 57 min

    श्रीलंका में भरभराता इकोनॉमिक सिस्टम एक रात में कमज़ोर नहीं हुआ. इसके पीछे कई वजहें हैं, कई लोग हैं, कई गलत फैसले हैं. जो तस्वीरें श्रीलंका से आ रही हैं उनकी तह तक जाने के लिए इस बार पढ़ाकू नितिन में बैठकी हुई है ऐसे…

  13. धर्मों को समलैंगिकता मंज़ूर है या नहीं, देवदत्त पटनायक से सुनिए: पढ़ाकू नितिन, Ep 51

    · 1 h 06 min

    धर्मों में समलैंगिकता के लिए कितनी जगह है, ये सवाल हमेशा बना रहा है. धार्मिक पुस्तकों में इसका जवाब तलाशने की कोशिश चलती ही रहती है. अब माइथोलॉजी पर जमकर लिखनेवाले देवदत्त पटनायक एक किताब लाए हैं जिसका नाम ही है ‘धर्म…

  14. बेकाबू शेर-हाथी मारने वाले ‘नवाब साहब’ क्यों शिकार के समर्थक हैं: पढ़ाकू नितिन, Ep 50

    · 1 h 40 min

    कभी कोई आदमखोर शेर इंसान को मार देता है तो कभी बेकाबू हाथी मस्त होकर सब कुचलने निकल जाता है. जब जंगली काबू से बाहर हो जाते हैं तब कई बार उन्हें मारने का फैसला लिया जाता है. इस बार के 'पढ़ाकू नितिन' में सुनिए ख़तरनाक हो…

  15. गांधी के प्रेम प्रसंगों पर क्या सोचती थीं उनकी पत्नी कस्तूरबा, सुनिए तुषार गांधी से: पढ़ाकू नितिन, Ep 49

    · 56 min

    कस्तूरबा हमेशा महात्मा गांधी के साथ साये की तरह रहीं. वो जब जेल में होते तो भी बाहर संघर्ष करती रहीं लेकिन नायक की परछाईं में कई बार बाकी लोग छिप जाते हैं. कस्तूरबा भी छिप गईं. पढ़ाकू नितिन के इस ऐपीसोड में कस्तूरबा के…

  16. कस्तूरबा गांधी की 90 साल पुरानी डायरी में क्या लिखा है, उनके पड़पोते से जानिए: पढ़ाकू नितिन, Ep 48

    · 56 min

    महात्मा गांधी की विशाल छवि के पीछे जाने- अनजाने कस्तूरबा छिपी रह गईं. वही थीं जिन्होंने मोहन को महात्मा बनते देखा लेकिन उनके बारे में बहुत कम जाना गया. पिछले दिनों कस्तूरबा की एक गुम हो चुकी डायरी उनके पड़पोते तुषार…

  17. पृथ्वीराज चौहान का असल इतिहास सुनेंगे तो किसी झांसे में नहीं फंसेंगे: पढ़ाकू नितिन, Ep 47

    · 1 h 26 min

    पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गोरी की जंग हज़ार साल पहले हुई लेकिन उनका कहानी-किस्सा आज तक लोगों के ज़हन में है. वक्त बहुत बीत गया इसलिए ढेरों बातों पर धुंधलका छाया है. सच-झूठ क्या है पता नहीं चल पाता लेकिन आज के 'पढ़ाकू…

  18. शिवाजी के पिता मुस्लिम सुल्तानों के दरबारी थे लेकिन उन्होंने क्यों तलवार उठा ली?: पढ़ाकू नितिन, Ep 46

    · 1 h 50 min

    शिवाजी के बारे में जितने तथ्य फैले हैं उतनी ही किंवदंतियां भी. बावजूद इसके बहुत सारे लोग शिवाजी के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते. जैसे कितने लोग जानते हैं कि वो एक ताकतवर नेवी के स्वामी थे या उनके पिता जिस आदिलशाही…

  19. औरंगजेब की शाही सेना को तबाह कर देनेवाले लछित सेनापति की कहानी: पढ़ाकू नितिन, Ep 45

    · 1 h 18 min

    मुस्लिम हमलवारों को अहोम वंश ने 18 बार हराया. औरंगजेब की भी उनके सामने एक नहीं चली. सेनापति लछित ने अपनी नेवी से शाही सेना को ब्रह्मपुत्र में डुबा दिया. 'पढ़ाकू नितिन' में इस बार सुनिए नितिन ठाकुर के साथ अनीश गोखले की…

  20. ताजमहल के गुंबद से लेकर बंद कमरों तक पहुंचे प्रोफेसर से सुनिए चौंकानेवाले सच : पढ़ाकू नितिन, Ep 44

    · 2 h 00 min

    ताजमहल को लेकर आजकल बहुत सवाल उठ रहे हैं. कुछ नए हैं कुछ पुराने. इस बार “पढ़ाकू नितिन” में नितिन ठाकुर ने ऐसे शख्स से बात की है जो पांच दशक पहले ताजमहल के गुंबद तक भी गए हैं और अंडरग्राउंड 22 बंद कमरों तक भी. एएमयू में…

  21. सैकड़ों साल से गली-मोहल्ले में खेले जा रहे खेल कहां खो गए?: पढ़ाकू नितिन, Ep 43

    · 50 min

    जितना पुराना इंसान है शायद उतने ही पुराने खेल. हर देश, हर समाज, हर काल में खेले जाते रहे. रोम में ग्लैडिएटर्स भी खेलते थे, महाभारत में कौरव-पांडव भी. आज के 'पढ़ाकू नितिन' में नितिन ठाकुर ने बात की है अमिताभ सत्यम और…

  22. बीजेपी-शिवेसना में बाबरी विध्वंस क्रेडिट की होड़, सुनिए आंखों देखी: पढ़ाकू नितिन, Ep 42

    · 39 min

    बीजेपी-शिवेसना के बीच बाबरी विध्वंस का क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है. ऐसे मौके पर हमने सोचा कि पढ़ाकू नितिन में 6 दिसंबर 1992 की आंखों देखी सुनी जाए. सीनियर जर्नलिस्ट रामदत्त त्रिपाठी ने ना सिर्फ बाबरी को ढहते देखा…

  23. फ्री स्पीच के लिए खुले Social Media Platforms खुलकर बोलने कब देंगे?: पढ़ाकू नितिन, Ep 41

    · 1 h 03 min

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स कभी फ्री स्पीच का नारा देकर आए थे, लेकिन लोगों को वो हक दे नहीं सके. ऊपर से उनके सिर पर कई तरह की तलवारें अलग लटकी हैं. अब तो कॉम्पीटिशन भी तेज़ है. तो इस बार पढ़ाकू नितिन की बैठकी में नितिन…

  24. पाकिस्तान के खाली खज़ाने की कहानी क्या है, पाकिस्तानी एक्सपर्ट से सुनिए: पढ़ाकू नितिन, Ep 40

    · 1 h 11 min

    पाकिस्तान अपने इतिहास की सबसे ज़्यादा महंगाई झेल रहा है, उसके पास विदेश से खरीद के लिए महज़ डेढ़ महीने लायक डॉलर हैं, बेचने के लिए उनके पास कुछ बचा नहीं. ऐसे में राजनीतिक तौर पर डावांडोल पाकिस्तान क्या करेगा, सुनिए…

  25. Vinod Rai से सुनिए Indian Cricket किसकी पॉलिटिक्स से त्रस्त था: पढ़ाकू नितिन, Ep 39

    · 1 h 34 min

    विनोद राय का नाम पहली बार देश ने 2G मामले में सुना था. फिर उनका नाम सुर्खियों में आया जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर BCCI की कमान संभाली. 33 महीनों के कार्यकाल में उन्होंने भारतीय क्रिकेट के अंदरखाने का बहुत कुछ…

  26. Pakistan में भुट्टो- शरीफ-इमरान आए लेकिन Democracy क्यों नहीं आती है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 38

    · 1 h 20 min

    पाकिस्तान की सत्ता में चाहे भुट्टो आएं, शरीफ आएं या इमरान खान लेकिन फ़र्क़ ज़्यादा नहीं पड़ता. ये देश डेमोक्रेसी को तरसता ही रहता है. फौज और फॉरेन ताकतें इसके लोकतंत्र को खाती रहती हैं मगर दीमक कई तरफ से लगी है, उन्हें…

  27. ‘तेल इतना महंगा क्यों है’, जानिए उस पत्रकार से जिसने 27 साल तक इसका जवाब खोजा: पढ़ाकू नितिन, Ep 37

    · 1 h 07 min

    तेल का खेल समझना आसान नहीं क्योंकि तेल निकलता कहीं है.. उससे पेट्रोल डीज़ल बनता कहीं है.. बिकता कहीं और है.. लेकिन इस बार के पढ़ाकू नितिन में नितिन ठाकुर के साथ सरलता से समझेंगे इस खेल को सीनियर पत्रकार ऋचा मिश्रा से…

  28. चुनावों के ऐसे-ऐसे अतरंगी क़िस्से जो आपने सुने नहीं होंगे: पढ़ाकू नितिन, Ep 36

    · 1 h 35 min

    चुनाव लोकतंत्र का हिस्सा हैं और भारत के मामले में महापर्व. हमारे देश में कहीं ना कहीं चुनाव चलता ही रहता है. इन्हीं चुनावों में ढेरों कहानियां बनती हैं. ऐसी ही कहानियों को अपनी किताब में पिरोया है सीनियर जर्नलिस्ट अनिल…

  29. Delhi में घूमे, खाए, रहे होंगे लेकिन ऐसे क़िस्से नहीं सुने होंगे: पढ़ाकू नितिन, Ep 35

    · 1 h 31 min

    दिल्ली में चौक और सराय हैं तो प्लेस और एनक्लेव भी. इस बहुरंगी शहर की ढेरों कहानियां हैं. जिनमें कई इलाकों के नाम बनने और उनके मिटने की भी हैं. शर्तिया आपने सुनी नहीं होंगी. पढ़ाकू नितिन में नितिन ठाकुर के साथ पत्रकार…

  30. कौटिल्य अगर आज होते तो पुतिन, बाइडेन, मोदी को क्या सलाह देते?: पढ़ाकू नितिन, Ep 34

    · 1 h 24 min

    कौटिल्य जिन्हें आचार्य चाणक्य के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने सदियों पहले एक किताब लिखी. नाम था- अर्थशास्त्र. ये इकोनॉमिक्स के बारे में नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति बनाने के बारे में है. खूब चर्चित है और विवादित भी.…

  31. Ukraine- Russia संकट में उलझे देशों की Inside Story: पढ़ाकू नितिन, Ep 33

    · 1 h 56 min

    यूक्रेन और रूस आज जिस झगड़े में पड़े हैं उसकी बहुत वजहें हैं. रूस और यूक्रेन की अंदरूनी राजनीति से लेकर नेटो का साम्राज्यवाद भी, अमेरिका की एक ख़ास समझ से लेकर लुकाशेंको की एक पुरानी चाह भी. आज इन सारे पहलुओं को…

  32. रूस को 'सुपर पावर' बनाने के लिए पुतिन के दिमाग में क्या चल रहा है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 32

    · 1 h 14 min

    यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़कर रूस अंतरराष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में आ गया है. इस मामले में किसी भी देश को दखल न देने की चेतवानी देने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पूरी दुनिया में चरित्र चित्रण हो रहा है.…

  33. रूस- यूक्रेन विवाद में असल विलेन कौन है, पुतिन, बाइडेन या कोई तीसरा? : पढ़ाकू नितिन, Ep 31

    · 1 h 01 min

    यूक्रेन हमें दूर बसा देश लगता था लेकिन आज उसकी हर खबर जानने के लिए लोग उत्सुक हैं. लग रहा है मानो वो मोहल्ले का ही कोई घर है जहां बस जंग छिड़ने को है. दुनिया में डर फैला है कि जाने कब रूस की सेना यूक्रेन में घुस जाए!…

  34. साल में एक बार अस्पताल जाएं तो हम कैसे बचा सकते हैं 12 हज़ार ज़िंदगी?: पढ़ाकू नितिन, Ep 30

    · 52 min

    क्या आपको पता है कि अगर आप साल में एक दिन अस्पताल जाएं तो 12 हज़ार लोगों की जान बचा सकते हैं. दिल्ली के किरण वर्मा भारत की पैदल यात्रा इसी मकसद से कर रहे हैं ताकि लोगों में ये जागरुकता फैला सकें. पढ़ाकू नितिन की बैठकी…

  35. Nehru ने फ्री स्पीच को नियंत्रित करने के लिए पहला संविधान संशोधन किया था?: पढ़ाकू नितिन, Ep 29

    · 1 h 13 min

    भारत का संविधान जितना बड़ा है उतनी ही दिलचस्प कहानी इसके बनने की है. यहां तक कि पहले संशोधन से जुड़े किस्से भी बेहद रोचक हैं. लोग हैरान होते हैं कि इतनी मेहनत के बाद बने संविधान में क्या ऐसा रह गया था कि संसद को 16…

  36. नेहरू की विदेश नीति की आलोचना के बावजूद उसे अपनाने को मजबूर क्यों एस जयशंकर?: पढ़ाकू नितिन, Ep 28

    · 1 h 14 min

    एस जयशंकर आला डिप्लोमेट और ताकतवर विदेशमंत्री हैं. उन्होंने पद संभालने के बाद दुनिया की चुनौतियों और भारत की रणनीति पर एक किताब लिखी. कई बातें इशारों में भी कहीं. इस किताब को लेकर चर्चा इसलिए ज़्यादा है क्योंकि मंत्री…

  37. कश्मीर के झगड़े और नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर ऐसे खुलासे आपने सुने नहीं होंगे: पढ़ाकू नितिन, Ep 27

    · 1 h 15 min

    कश्मीर के झगड़े की वो कहानी सुनिए जो आपने शर्तिया कहीं सुनी नहीं होगी. ये भी जानिए कि सोवियत और ब्रिटेन के झगड़े में अविभाजित भारत के साथ खेल कैसे हो गया. और ये भी कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद नेताजी सुभाष कहां थे. इस…

  38. नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी की ज़िंदगी के अनसुने क़िस्से: पढ़ाकू नितिन, Ep 26

    · 1 h 10 min

    क्या आपको मालूम है नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की पहली लड़ाई जाति के खिलाफ थी? और उस लड़ाई में उन्हें अपना उपनाम छोड़ देना पड़ा. ऐसा बहुत कुछ है जो हम 'बचपन बचाओ आंदोलन' के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी के बारे…

  39. सारे काम पुलिस को सौंपकर सरकारों ने गड़बड़ कर दी?: पढ़ाकू नितिन, Ep 25

    · 1 h 06 min

    पुलिस वालों पर करप्शन, कस्टडी में हत्या, एनकाउंटर से लेकर जाने कौन कौन से आरोप लगते रहते हैं. फिर भी ना सरकारों का और ना पब्लिक का काम पुलिस के बिना चलता है. इस बार 'पढ़ाकू नितिन' की बैठकी में नितिन ठाकुर के साथ शामिल…

  40. Malgudi Days, Byomkesh Bakshi वाला दौर पसंद है तो दूरदर्शन के ये अनसुने क़िस्से ज़रूर सुनिए: पढ़ाकू नितिन, Ep 24

    · 1 h 43 min

    आप अगर उसी जनरेशन के हैं जो नब्बे के दशक में होश संभाल रही थी तो शक्तिमान, ब्योमकेश बख्शी, मालगुडी डेज़ को भूले थोड़े ही होंगे. कभी आपके दिल में सवाल भी उठा होगा कि कौन लोग हैं जो ऐसे दिलकश प्रोग्राम बना रहे हैं. आज…

  41. जन्म से मिले जेंडर के साथ मिसफिट महसूस हो तो क्या करें?: पढ़ाकू नितिन, Ep 23

    · 59 min

    गे-लेस्बियन्स के बारे में क्या जानते हैं आप? किसी ट्रांसजेंडर्स से कभी कोई बात की है? कभी कोई किन्नर दोस्त बना है आपका? अगर सभी बातों का जवाब निगेटिव है तो ये ‘पढ़ाकू नितिन’ पॉडकास्ट आपके लिए ही है. LGBTQ समुदाय हमेशा…

  42. किताबों के सैकड़ों पन्नों से अपने काम की चीज़ कैसे निकाली जाए? : पढ़ाकू नितिन, Ep 22

    · 1 h 54 min

    किताबें तो करोड़ों हैं लेकिन पढ़ने के लिए चुनी कौन सी जाए? कब कौन सी पढ़नी चाहिए? ढेर में अपने लिए कौन सी बेस्ट रहेगी? किताबों के रसिया लोग इन सवालों से भले न जूझते हों मगर बहुतों के मन में ऊहापोह बनी रहती है. फिर वो…

  43. China के डर से USA हर हाल में भारत का साथ देने को मजबूर?: पढ़ाकू नितिन, Ep 21

    · 1 h 45 min

    अमेरिका अपनी लाख चुनौतियों के बावजूद आज भी दुनिया में खेल के नियम तय करता है. पहले सोवियत यूनियन और अब चीन से उसे भले टक्कर मिल रही है लेकिन उसका प्रभुत्व कायम है. भारत के लिए इनमें से अपना साथी चुनना अहम इसलिए बन गया…

  44. बादशाहों के दरबार से निकली 'किस्सागोई' की दिलचस्प कहानी : पढ़ाकू नितिन, Ep 20

    · 1 h 36 min

    एक दौर था जब दास्तानगो शहर- शहर कहानी, किस्सों, दास्तान के खज़ाने लुटाया करते थे. लोग उन्हें घेरे रहते. कहानी कहने का उनका स्टाइल दिल में उतर जाया करता था. वक्त बदला और ये विधा फीकी पड़ती गई. दास्तानगोई खुद दास्तान बन…

  45. राष्ट्र-देश में अंतर क्या है और राष्ट्रवाद कितने काम की चीज़?: पढ़ाकू नितिन, Ep 19

    · 1 h 19 min

    राष्ट्रवाद यानि नेशनलिज़्म पर दशकों से बहस चल रही है. सबके लिए इसके मायने अलग हैं. दौर के हिसाब से भी और देश के हिसाब से भी. पढ़ाकू नितिन की बैठकी में इस बार नितिन ठाकुर के साथ प्रियदर्शन शामिल हैं. कई किताबों के लेखक…

  46. जवाहर लाल नेहरू से जुड़ी हर अफ़वाह की चीर फाड़ : पढ़ाकू नितिन, Ep 18

    · 1 h 40 min

    जितने लोग नेहरू के फैन हैं उतने ही उनसे नफरत करनेवाले भी हैं. आज़ादी के तुरंत बाद देश की बागडोर संभालनेवाले इस नेता पर आज भी बहस जारी है. ये बहस राजनीतिक मंचों से लेकर चौक-चौराहों और सोशल मीडिया के ठीयों तक पर गरम रहती…

  47. संस्कृत सबसे प्राचीन होकर भी कभी प्रचलित क्यों नहीं हो सकी?: पढ़ाकू नितिन, Ep 17

    · 1 h 09 min

    अक्सर ये बहस गर्म रहती है कि दुनिया की पहली भाषा कौन सी है? इसका कोई एक जवाब नहीं मगर हम भारतीयों ने माना कि इसका जवाब संस्कृत है. संस्कृत को बाकी भाषाओं की जननी भी कहा गया. पढ़ाकू नितिन में इस बार की बैठकी में नितिन…

  48. लंदन की भव्य इमारतों के पीछे दहेज में मिले मुंबई का हाथ था? : पढ़ाकू नितिन, Ep 16

    · 1 h 56 min

    लंदन हमेशा भारतीयों के लिए अहम रहा. कोई इससे प्यार करता रहा तो कोई नफरत. वजह ऐतिहासिक है. वहां रहनेवालों ने हम पर सदियों तक शासन किया था. इसी बीच भारतीयों ने भी उनके शहर में जड़ें जमाईं. बहुत कुछ उसे दिया, काफी कुछ…

  49. गांधी और गोडसे में कौन बड़ा हिंदू था?: पढ़ाकू नितिन, Ep 15

    · 1 h 15 min

    कहा जाता है कि बाइबिल के बाद सबसे ज़्यादा प्रकाशित होनेवाली किताबें गांधी के बारे में हैं. 73 साल बाद उनके जीवन और मौत दोनों की परतें बार-बार उघाड़ी जाती हैं. खासकर 30 जनवरी 1948 को की गई उनकी हत्या के कारणों और तरीकों…

  50. सनौली की खुदाई में मिली औरतों की लाशों के पांव कटे हुए क्यों थे?: पढ़ाकू नितिन, Ep 14

    · 1 h 26 min

    बागपत के सनौली में चार हज़ार साल पुराना एक कब्रिस्तान मिला. खुदाई हुई तो तलवारों, ढालों, भालों, गहनों का अंबार लग गया. फिर मिले तीन रथ. पुरुषों के साथ महिलाओं की पांव कटे कंकाल. 2005 और 2018 की खुदाई में पुरातत्व विभाग…

Shows are listed from Apple Podcasts' charts and directory, and Podcast Index where it is used. Every show and episode belongs to its publisher and plays from the publisher's own feed; this site hosts none of them. Explicit shows are for adult profiles only, and children’s profiles hear only children’s shows. More about this list.