Content Creation से पैसा, Brands से कमाने के Hacks और Youtube की बदलती दुनिया! Ft. Aaditya Iyengar: Padhaku Nitin
· 1 h 26 min
Episode Content Creation से पैसा, Brands से कमाने के Hacks और Youtube की बदलती दुनिया! Ft. Aaditya Iyengar: Padhaku Nitin
एक दौर था जब इंसान को Social Animal कहा जाता था। आज वह Social Media Animal बन चुका है। और सोशल मीडिया? वह एक विशाल जंगल है। इस जंगल में आग भी लगती है, जिन्हें हम Controversies कहते हैं। यहां मौसम भी बदलते रहते हैं, जिन्हें Trends कहा जाता है। कभी छोटे क्रिएटर्स बड़े-बड़े नामों को चुनौती देते हैं, कभी बड़े खिलाड़ी छोटे खिलाड़ियों को निगल जाते हैं, और कई बार तो पूरा सिस्टम ही बगावत के दौर से गुजरता है। लेकिन इस जंगल के सबसे ताकतवर जीव हैं — Content Creators। आज के दौर में कौन उनके जैसा नहीं बनना चाहता? लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच, ब्रांड डील्स, सब्सक्राइबर्स, व्यूज़ और पहचान। बाहर से देखने पर यह दुनिया जितनी चमकदार लगती है, अंदर से उतनी ही जटिल भी है। क्योंकि कंटेंट बनाना एक बात है, लेकिन उससे लगातार और टिकाऊ तरीके से पैसा कमाना बिल्कुल दूसरी। यही सवाल मेरे मन में भी आया, जब मैंने हाल ही में "Creator to Crorepati" पढ़ी। यह किताब एक बेहद अहम सवाल उठाती है—क्या सभी Content Creators वास्तव में पैसा कमा पा रहे हैं? अगर नहीं, तो क्यों नहीं? और अगर हां, तो उसका सही रास्ता क्या है? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए आज हमारे साथ मौजूद हैं इस किताब के लेखक, डिजिटल दुनिया के अनुभवी क्रिएटर और सोशल मीडिया के इस जंगल के एक बड़े खिलाड़ी — Aaditya Iyengar। Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Rohan Bharti
Shows are listed from Apple Podcasts' charts and directory, and Podcast Index where it is used. Every show and episode belongs to its publisher and plays from the publisher's own feed; this site hosts none of them. Explicit shows are for adult profiles only, and children’s profiles hear only children’s shows. More about this list.