डिप्लोमेसी का रायता, प्रश्नवाचक दुनिया और रमज़ान का सब्र-शुक्र: तीन ताल, S2 E94
· 2 h 46 min
Episode डिप्लोमेसी का रायता, प्रश्नवाचक दुनिया और रमज़ान का सब्र-शुक्र: तीन ताल, S2 E94
तीन ताल सीजन 2 के 94वें एपिसोड में कमलेश किशोर सिंह 'ताऊ', आसिफ़ 'ख़ां चा' और कुलदीप मिश्र 'सरदार' के साथ सुनिए/देखिए: आपदा में अवसर ढूंढ़ते अफ़सर और मरीज़-ए-मुहब्बत ख़ां चा की वापसी फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' पर ख़ां चा के मज़ेदार उद्गार और एसपी बालासुब्रमण्यम की मिमिक्री पंजाब के स्पोर्ट और सपोर्ट की उलटबांसी और आधे अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के लिए लगाई गई सीढ़ी क्लाइमेट चेंज के सवाल पर ताऊ की लेस कंजम्पशन थ्योरी और लगे हाथ पिछले एपिसोड के कुछ यूट्यूब कमेंट्स चैंपियंस ट्रॉफी फ़ाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड की भिड़ंत को कैसे एन्जॉय करें क्रिकेट देखने का असल मज़ा कब है और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ताऊ के टोटके रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का आधा कमेंट ठीक लेकिन आधा ग़लत क्यों है व्हाइट हाउस में ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हुई तीखी नोंकझोंक से दुनिया में क्या मैसेज गया ट्रंप और जेडी वांस ने जेलेंस्की को पेलकर ग़लत क्यों किया रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान कैसे निकल सकता है बैक चैनल टॉक्स, डिप्लोमेसी की भाषा और The Diplomats सीरीज का ज़िक्र रमज़ान के क़िस्से, सेहरी और इफ़्तार के चुटीले वाक़ये रोज़ादारों का सब्र, ख़ां चा का टेढ़वा मुंह रोज़ा और मस्ज़िदों से जगाने वाली कर्कश आवाज़ बिज़ारोत्तेजक ख़बरों में मुंबई यूनिवर्सिटी के स्पेलिंग मिस्टेक से लगा करोड़ों का चूना और कॉमन एरर्स से उपजे अर्थ के अनर्थ मुंबई के होटल ने चप्पल चोरी रोकने के लिए उठाया अजीबोगरीब क़दम और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की मज़ेदार और सारगर्भित चिट्ठियां प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह वीडियो एडिट: आशीष रावत
Shows are listed from Apple Podcasts' charts and directory, and Podcast Index where it is used. Every show and episode belongs to its publisher and plays from the publisher's own feed; this site hosts none of them. Explicit shows are for adult profiles only, and children’s profiles hear only children’s shows. More about this list.