# Udaas Chabutara

1 episodes.

डॉ. राही मासूम रज़ा के लिखे इस नाटक में एक साधारण घर की कहानी है | माता-पिता और परिवार चाहता है कि बेटे की शादी हो जाए और उसी लड़की से हो जाए जहां वो चाहते हैं | बेटा शादी को एक बड़ी ज़िम्मेदारी का काम समझता है और शादी करने और नहीं करने की कई कारण भी गिनवाता रहता है | बेटे की ‘हाँ-ना’ के बीच उसकी शादी करने और करवाने के बीच कई मनोरंजक घटनाएँ होती हैं | लेखक : डॉ.राही मासूम रज़ा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी एवं प्रसिद्ध साहित्यकार थे। बी. आर. चोपड़ा द्वारा निर्मित प्रसिद्ध टीवी सीरियल महाभारत की पटकथा भी उन्होंने लिखी थी और 1979 में 'मैं तुलसी तेरे आँगन की' फ़िल्म के लिए फ़िल्म फ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद पुरस्कार भी जीता। उर्दू शायरी से अपनी रचना यात्रा आरंभ करने वाले राही मासूम रज़ा ने पहली कृति 'छोटे आदमी की बड़ी कहानी' लिखी थी, जो 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर अब्दुल हमीद की जीवनी पर आधारित है। उन्होंने 300 फ़िल्मों की पटकथा और संवाद लिखे तथा दूरदर्शन के लिए 100 से अधिक धारावाहिक लिखे, जिनमें 'महाभारत' और 'नीम का पेड़' अविस्मरणीय हैं। इन्होंने प्रसिद्ध टीवी सीरियल महाभारत पटकथा भी लिखी है और 1979 में 'मैं तुलसी तेरे आँगन की' फ़िल्म के लिए फ़िल्म फ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद पुरस्कार भी जीत चुके हैं। इनकी प्रसिद्ध उपन्यास हैं 'आधा गांव', 'टोपी शुक्ला', 'ओस की बूंद', 'हिम्मत जौनपुरी', 'सीन 75', 'कटरा बी आर्ज़ू', 'दिल एक सादा काग़ज' और 'नीम का पेड'। इसके अतिरिक्त 'मैं एक फेरीवाला', 'शीशे का मकां वाले' और 'ग़रीबे शहर' उनकी उर्दू नज़म तथा शायरी के तीन संकलन भी हिन्दी में प्रकाशित हुए हैं। इससे पहले वह उर्दू में एक महाकाव्य '1857' जो बाद में हिन्दी में 'क्रांति कथा' नाम से प्रकाशित…

## Sets

- Udaas Chabutara (Listeners' uploads): the Internet Archive states no licence or rights for it. Source: https://archive.org/details/udaas-chabutra

## Episodes, in broadcast order

1. [Radio Play - Udaas Chabutara by Dr. Rahi Masoom Raza](https://invisiblenetwork.ai/radio-drama/series/udaas-chabutara/3e3086ecb920) (30 min): https://archive.org/download/udaas-chabutra/Udaas%20Chabutra.mp3

Uploaded to the Internet Archive by the person named, outside its radio collections.

Nothing here is called public domain on this site's say-so. In the United States, sound recordings first fixed before 15 February 1972 have federal protection under the Music Modernization Act of 2018, for most until 2067 at the latest, so most American radio of the 1930s to the 1950s is not in the public domain there. Each set shows the licence, mark or statement its archive gives, and says whose it is.
